छत्तीसगढ़ में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दंतेवाड़ा में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में विद्यार्थियों के लिए एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन ने मौसम की संभावित गंभीर स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए 27 अक्टूबर को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। यह फैसला चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लिया गया है।

शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा आदेश

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है। स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और अन्य संबंधित कर्मचारियों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा। उन्हें निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।

बस्तर में तूफान का असर बढ़ने की आशंका

मौसम संबंधी चेतावनियों के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। बस्तर संभाग में इसका अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है।

    खबरें और भी हैं...
    संबंधित

    रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर...

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम...

    बिलासपुर का युवक रूस में लापता, युद्ध में शामिल...

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी एक युवक के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में...

    बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

    बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...

    रायपुर में बंद फैक्ट्री में बड़ी डकैती : चौकीदार...

    रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को रस्सी से बांधकर लाखों रुपये की डकैती करने के...