आज छत्तीसगढ़ी और हिंदी के साहित्यकार डॉ. परदेशीराम का जन्मदिन: राजधानी रायपुर में डॉ. वर्मा का अमृत महोत्सव पर होगा सम्मान…

भिलाई। छत्तीसगढ़ी और हिंदी के महत्वपूर्ण साहित्यकार डॉ परदेशी राम वर्मा 75 वर्ष के हो रहे हैं। साहित्य और संस्कृति के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करते हुए छत्तीसगढ़ मित्र और गुरु घासीदास साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के साथ राज्य की अनेक संस्थाओं को ओर से रविवार 17 जुलाई को राजेन्द्र नगर रायपुर स्थित गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में सायं 5 बजे से अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है।

आयोजन मंडल के डॉ जे आर सोनी और डॉ सुधीर शर्मा ने बताया कि लगभग एक दर्जन अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी इस अवसर पर डॉ वर्मा का अभिनंदन करेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केशरीलाल वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि डॉ चित्तरंजन कर, गिरीश पंकज, केपी खांडे और डॉ अनिल भतपहरी सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग होंगे।

उल्लेखनीय है कि कहानी, उपन्यास, आलेख, निबंध और अन्य क्षेत्रों में डॉ परदेशी राम वर्मा पिछले पचास वर्षों से सृजनरत हैं। राज्य अलंकरण और डी लिट् की मानद उपाधि सहित अनेक सम्मान उन्हें प्राप्त हो चुके हैं।

देश विदेश में उनकी ख्याति है और छत्तीसगढ़ी के लिए वे निरंतर स्तरीय कार्य कर रहे हैं। उनकी कहानियां और उपन्यास छत्तीसगढ़ के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन पाठ्यक्रमों में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...