CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गई। घर के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेहरू चौक की है। यहां एक मकान के बेहद करीब से हाईटेंशन बिजली का तार गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि यह तार घर से महज पांच फीट की ऊंचाई पर है। इसी दौरान राकेश गुप्ता अचानक हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए।

पति को करंट से बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी बिजली की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घरों के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...