AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना वर्मा विवाद से भी जुड़ा है नाम

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले में निजी न्यूज पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने AI तकनीक के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें प्रकाशित कीं। इसके जरिए पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में गिरफ्तार दीपक टंडन का नाम पहले भी छत्तीसगढ़ के चर्चित पुलिस विभागीय विवाद में सामने आ चुका है। उसने कुछ समय पहले डीएसपी कल्पना वर्मा को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। अब AI से तस्वीरों में छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है।

तस्वीरों से छेड़छाड़ कर पोर्टल और सोशल मीडिया पर डाली खबरें

पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर के तिफरा स्थित महाराणा प्रताप नगर निवासी मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दीपक टंडन ने AI तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद अपने न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और अपमानजनक शीर्षकों के साथ खबरें प्रकाशित कीं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन खबरों का उद्देश्य उनकी सामाजिक छवि खराब करना और उन्हें ब्लैकमेल करना था।

रायपुर के अपार्टमेंट से हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपी दीपक टंडन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात सामने आई है।

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन में मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस पूरे मामले में आरोपी के अलावा अन्य लोगों की भी कोई भूमिका है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...