समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, जानिए कार्रवाई की वजह…

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं। प्रशासन की मदद कर सुर्खियों में आए अरुण गौतम को पुलिस ने प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन के बाद जेल भेजे जाने का इसे प्रदेश का पहला बड़ा मामला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, समोदा निवासी जितेंद्र देशमुख की शिकायत और एसडीएम दुर्ग के ज्ञापन के आधार पर पुलगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने अरुण गौतम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही उनका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

गौरतलब है कि मार्च 2026 में समोदा गांव में बड़े पैमाने पर अफीम के पौधों की अवैध खेती का खुलासा हुआ था। इस मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सरपंच अरुण गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी।

हालांकि, पुराने विवादों के चलते अरुण गौतम को पहले ही बाउंड ओवर किया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद उन्होंने दोबारा अधिकारियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन किया। इसके बाद एसडीएम न्यायालय में प्रतिवेदन पेश किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...