मामा ने भांजी का गला दबाया: बिहार क्यों नहीं गए, सवाल पूछने पर मामा ने की मारपीट और गाली-गलौज

भिलाई। रिजर्वेशन के बाद भी मामा बिहार नहीं जाने की बात को लेकर भांजी ने पूछताछ करने पर आक्रोश में आए मामा ने भांजी के साथ विवाद करने लगा। इतने में जी नहीं भरा तो भांजी का गला दबाने का प्रयास किया है। शिकायत पर पुलिस ने मामा के खिलाफ धारा 294, 323 ,506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि एम आई जी 1 /23 हुडको निवासी कृतिका यादव का मामा कौशल कुमार यादव अपने पुत्र हर्ष कुमार को मधेपुर जिला साहूगढ़ बिहार से भिलाई छोड़ने आया था। पुत्र को छोड़ने के बाद 12 जुलाई को आरोपी कौशल कुमार यादव का बिहार जाने का वापसी रिजर्वेशन था, लेकिन उस दिन मामला बिहार नहीं लौटे।

इसी बात को लेकर गुरुवार की रात को भांजी कृतिका ने उसे बिहार नहीं जाने का कारण पूछने लगी। तब मामा भांजी में खासी विवाद हो गई। मामा ने अपनी भांजी कृतिका को धक्का देकर गाली गलौज कर गला दबाने लगा था। उसे बचाने कृतिका का भाई अंकित बीच बचाव करने पहुंचा तो मामा ने उसके साथ भी मारपीट किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...