दुर्ग@100 कोरोना मरीज: इस सीजन में पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पार…जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 500 के करीब, रायपुर, राजनांदगांव व बालोद में भी मरीज बढ़े

भिलाई। दुर्ग समेत छत्तीसगढ में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आज जो मामले सामने आए वो चौंकाने वाले हैं। दुर्ग जिले में कोरोना के 118 नए मरीज मिले हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में कोविड के 500 के करीब मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 16 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 4.48 प्रतिशत है। प्रदेश भर में हुए 11 हजार 280 सैंपलों की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 505 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश के 24 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश के 04 जिलों में 01 से 10 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

प्रदेश में आज 16 जुलाई को 24 जिला दंतेवाड़ा एवं बस्तर से 01 01, कांकेर से 03, गरियाबंद एवं जशपुर से 04-04, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही एवं बलरामपुर से 05-05, कबीरधाम से 06, धमतरी एवं सूरजपुर से 07-07, कोरिया से 08, मुंगेली से 09, सरगुजा से 12, महासमुंद से 15, कोरबा से 17,

जांजगीर-चांपा से 23, बलौदाबाजार से 24, रायगढ़ से 27, बालोद एवं बिलासपुर से 28 – 28, बेमेतरा से 30, राजनांदगांव से 47, रायपुर से 76, दुर्ग से 118 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 04 जिले बीजापुर में 01, कोंडागांव में 02, दंतेवाड़ा में 02, नारायणपुर में 05 में 10 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

कोरोना मीटर को कंट्रोल करना जरूरी
1 जुलाई- 15 संक्रमित
2 जुलाई- 37
3 जुलाई- 9
4 जुलाई- 14
5 जुलाई- 30
6 जुलाई- 62
7 जुलाई- 45
8 जुलाई- 60

9 जुलाई- 45
10 जुलाई- 16
11 जुलाई- 67
12 जुलाई- 53
13 जुलाई- 62
14 जुलाई- 81
15 जुलाई-88
16 जुलाई-118

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...