छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी और शराब सिंडिकेट के फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, UAE के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया है। अब उसे दुबई से भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विकास अग्रवाल पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। शराब घोटाले में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है। वह शराब सिंडिकेट के वित्तीय लेन-देन और फाइनेंस मैनेजमेंट का काम संभालता था।

इससे पहले जांच एजेंसियों ने रायपुर के गोलछा अपार्टमेंट स्थित विकास अग्रवाल के तीन फ्लैटों को सील किया था। अब दुबई में उसकी गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाले की जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिलहाल विकास अग्रवाल को भारत लाने की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उसके भारत पहुंचने के बाद पूछताछ में घोटाले से जुड़े वित्तीय नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ मतदाता...

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत 12 नवंबर 2026...

विवादों में घिरा फिल्म ‘रामायण: भाग एक’, अधिवक्ता ने...

रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में रामायण के मूल धर्मग्रंथ और धार्मिक पात्रों के चित्रण...

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुर्शीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को...

किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में राज्य सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए घोषणा की कि अब...