15 साल के किशोर को पुलिस ने बताया बालिग : परिजनों ने मार्कशीट और कोर्ट की रसीद दिखाकर उठाए सवाल

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में एक किशोर की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि महज 15 साल के उनके बेटे को पुलिस ने रिकॉर्ड में 18 साल का बताकर वयस्क आरोपियों के साथ न्यायालय में पेश किया और सेंट्रल जेल भेज दिया। जबकि करीब एक महीने पहले बाल न्यायालय ने उसकी उम्र 15 साल मानते हुए 1500 रुपये जुर्माने पर उसे रिहा किया था।

परिजनों ने बाल न्यायालय की सील लगी रसीद के साथ दूसरी कक्षा की मार्कशीट और आधार कार्ड भी दिखाए हैं। उनका दावा है कि दस्तावेजों के अनुसार किशोर की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान किशोर ने अपनी जन्मतिथि 8 नवंबर 2008 बताई थी। उस समय परिजनों ने उम्र से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दिया था।

छह युवकों के खिलाफ हुई थी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

दरअसल, सरकंडा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान विवाद और हंगामा करने के आरोप में छह युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। इस संबंध में जारी पुलिस प्रेस रिलीज में एक किशोर की उम्र 18 साल बताई गई। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नाबालिग को वयस्कों के साथ जेल भेजना गंभीर लापरवाही है। मामले में किशोर की पहचान सार्वजनिक किए जाने पर भी सवाल उठे हैं। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के तहत कानून से संघर्षरत बच्चे की पहचान उजागर करना प्रतिबंधित है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रेस रिलीज में नाम, पता और तस्वीर जारी कर इस प्रावधान का उल्लंघन किया गया।

प्रशिक्षु एसआई ने बताई कार्रवाई की वजह

कार्रवाई करने वाले प्रशिक्षु एसआई लखेश्वर यादव ने अधिकारियों को बताया कि किशोर के परिजनों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन उम्र का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया था। पूछने पर किशोर ने अपनी जन्मतिथि 8 नवंबर 2008 बताई। इसी आधार पर उसकी उम्र 18 साल 4 दिन दर्ज की गई।किशोर के भाई का आरोप है कि पुलिस उनके छोटे भाई को घर से ले गई और बाद में इसकी सूचना दी। थाने पहुंचने पर परिजनों को बाल न्यायालय जाने के लिए कहा गया। वहां पता चला कि उसे वयस्क बताकर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। भाई ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां से बिना पूरी जानकारी दिए कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। वहीं, जेल से मामला वापस बाल न्यायालय भेजने के नाम पर कुछ वकीलों द्वारा 4 हजार रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है।

दस्तावेजों की जांच कराएगी पुलिस

सरकंडा सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के दौरान उम्र के दस्तावेज संलग्न नहीं किए जाते। किशोर द्वारा बताई गई जन्मतिथि के आधार पर उसकी उम्र 18 साल 4 दिन दर्ज की गई थी। अब परिजन अलग दावा कर रहे हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंबिकापुर में छह बेजुबानों पर क्रूरता : CCTV फुटेज...

अंबिकापुर। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे बेजुबान जानवरों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां छह मासूम पिल्लों को...

कटघोरा में मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रेलर :...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई,...

छत्तीसगढ़ नहीं आएंगे नितिन नवीन : खराब मौसम के...

रायगढ़। धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 के कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में...

शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन : चैतन्य...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दुर्ग जिले में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार, 14...