छत्तीसगढ़ नहीं आएंगे नितिन नवीन : खराब मौसम के चलते चार्टर प्लेन को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

रायगढ़। धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 के कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण उनके चार्टर विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद नितिन नवीन सीधे पटना के लिए रवाना हो गए।

स्थानीय अधिकारियों ने भी उनके दौरे के निरस्त होने की पुष्टि की है। नितिन नवीन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने से आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

दशहरा मैदान में भव्य आयोजन की तैयारी

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं, भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में पहुंचने का सिलसिला जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी के बीच नगरी में बड़ा खुलासा :...

नगरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध रूप से धान जमा करने और उसे सरकारी खरीदी केंद्रों में बेचने...

MLA अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज : बोले-...

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक...

महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध :...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से सोमवार सुबह चार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। कैदियों ने जेल की ऊंची...

AI की मदद से बनाया दुर्ग कलेक्टर का फर्जी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने AI की मदद...