धान खरीदी के बीच नगरी में बड़ा खुलासा : दो ठिकानों पर मिला 457 कट्टा धान, प्रशासन ने किया जब्त

नगरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध रूप से धान जमा करने और उसे सरकारी खरीदी केंद्रों में बेचने की आशंका के बीच प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगरी ब्लॉक के दो गांवों में छापेमारी कर अधिकारियों ने कुल 457 कट्टा धान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान घुटकेल में एक ड्राइवर के घर और उमरगांव में गोदाम से धान बरामद हुआ।

घुटकेल में ड्राइवर के घर मिला धान

पहली कार्रवाई ग्राम घुटकेल में हुई। एसडीएम मनोज मरकाम के मार्गदर्शन में पहुंची राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि संतोष खंडेलवाल ने अपने ड्राइवर के घर में धान रखवाया है। जांच के दौरान वहां 147 कट्टा धान मिला। इसके वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर टीम ने धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

उमरगांव के गोदाम में मिला 310 कट्टा धान

इसी तरह दूसरी कार्रवाई ग्राम उमरगांव में की गई। यहां तोषण कुमार साहू के गोदाम की जांच में 310 कट्टा धान का भंडारण पाया गया। दस्तावेजों की जांच के बाद अधिकारियों ने पूरे धान को जब्त कर लिया। दोनों कार्रवाई में कुल 457 कट्टा धान प्रशासन के कब्जे में लिया गया है।

खरीदी केंद्रों पर अवैध धान खपाने वालों पर रहेगी नजर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में धान के भंडारण और परिवहन की लगातार जांच की जा रही है। प्रशासन की टीमें केवल खरीदी केंद्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि निजी गोदामों और संदिग्ध स्थानों पर भी नजर रख रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छठ पूजा में पत्नी संग शामिल हुए CM साय...

रायपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी में श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। वे...

MLA अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज : बोले-...

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक...

महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध :...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से सोमवार सुबह चार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। कैदियों ने जेल की ऊंची...

AI की मदद से बनाया दुर्ग कलेक्टर का फर्जी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने AI की मदद...