सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन ने 20 स्कूलों में छुट्टियां की घोषित, चौथे दिन भी पकड़ने में नाकाम रहा वन विभाग

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के करीब 20 स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 18 हाथियों का एक दल तेंदुटिकरा और सरमा जंगल के बीच विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी के कारण आसपास के गांवों में खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी घोषित की गई है।

हाथियों की निगरानी में जुटा वन विभाग

हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में तैनात हैं। वनकर्मी हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और उन्हें आबादी वाले इलाकों से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की कोशिश है कि हाथियों के दल को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने के लिए सुरक्षित रास्ता मिल सके।

चौथे दिन भी कबरा हाथी को पकड़ने में नहीं मिली सफलता

इधर, कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर काबू में करने का अभियान भी लगातार जारी है। वन विभाग की टीम चौथे दिन भी हाथी को बेहोश कर पकड़ने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। लगातार प्रयासों के बावजूद हाथी को नियंत्रित नहीं किया जा सका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी : बदमाशों...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाला मामला सामने आया है। खरसिया क्षेत्र के बोतल्दा रॉक...

बस्तर से CRPF जवानों की वापसी : डिप्टी सीएम...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में बदलाव किया...

छठ पूजा में पत्नी संग शामिल हुए CM साय...

रायपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी में श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। वे...

धान खरीदी के बीच नगरी में बड़ा खुलासा :...

नगरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध रूप से धान जमा करने और उसे सरकारी खरीदी केंद्रों में बेचने...