रिहाई के बाद अमित बघेल का सरकार पर हमला : बोले- छत्तीसगढ़िया समाज के लोग 2028 में सरकार को भगाएंगे

रायपुर। हेट स्पीच मामले में जेल में बंद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल सोमवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल से रिहाई मिली। बाहर निकलते ही समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। इस दौरान आतिशबाजी की गई और ढोल-डीजे के साथ जश्न मनाया गया।

छत्तीसगढ़ महतारी की आरती कर लिया आशीर्वाद

जेल से बाहर आने के बाद अमित बघेल सीधे गुरुघासीदास बाबा चौक स्थित महतारी अंगना पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की। इस दौरान छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शहर में अलग-अलग स्थानों पर भी समर्थकों और समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

रिहाई के बाद अडानी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

रिहाई के बाद अमित बघेल ने आने वाले दिनों में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़िया लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को वर्ष 2028 का इंतजार है और छत्तीसगढ़िया समाज के लोग मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी की आगामी रणनीति तय करने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।

सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी

अमित बघेल ने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भी पार्टी की ओर से बड़ी रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सरकार के खिलाफ अपने विरोध कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय का बड़ा बयान : बोले- भ्रष्टाचार के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चोर, 10 लाख...

राजनांदगांव। ऑनलाइन गेमिंग की लत और करीब 10 लाख रुपये के कर्ज ने एक युवक को अपराध की राह पर धकेल दिया। कर्ज चुकाने...

भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी...

भिलाई। आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला...

26 नवंबर को लगेगा सीएम साय का जनदर्शन, दोपहर...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से...