दुर्ग के भारती आयुर्वेद कॉलेज को हाईकोर्ट से राहत, BAMS की 100 सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को राहत दी है। कोर्ट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएएमएस पाठ्यक्रम की 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड के 2 जुलाई 2026 के आदेश तथा इसके खिलाफ पहली और दूसरी अपील खारिज करने के 12 अगस्त और 19 अक्टूबर 2026 के आदेशों को भी रद्द कर दिया।

कोर्ट ने कॉलेज को 25 नवंबर से शुरू होने वाले स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग में 100 स्वीकृत सीटों के लिए शामिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुर्ग की ओर से बताया गया कि संस्थान वर्ष 2016-17 से बीएएमएस पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है और उसे 100 सीटों की क्षमता के लिए समय-समय पर अनुमति मिलती रही है। वर्ष 2025-26 के लिए भी उसे विस्तारित अनुमति प्रदान की गई थी।

कॉलेज ने 1 दिसंबर 2025 को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत कर पूर्व में बताई गई कमियों को दूर करने तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ और आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के संबंध में नियमों का पालन करने की जानकारी दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़,...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक निजी स्कूल के संगीत शिक्षक द्वारा 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने...

भिलाई में वरिष्ठ नागरिकों ने मनाया दीपावली मिलन समारोह,...

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका के संयुक्त तत्वावधान में कर्मा भवन, कोहका में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया...

दुर्ग में साइबर अपराधियों पर शिकंजे की तैयारी :...

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। करीब 35 लाख...

मनेन्द्रगढ़ में ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को...

मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर मंगलवार की सुबह इमली गोलाई के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार...