छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह के आवास पर ED की दबिश

धमतरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच अब धमतरी तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के रुद्री स्थित सरकारी आवास पर दबिश दी है। टीम आवास पर पहुंचकर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चा तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के पति नवीन सिंह तोमर को इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वर्तमान में वे जमानत पर बाहर हैं।

पति से जुड़े मामले में आवास पर जांच

नवीन सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की टीम इंदिरा नवीन सिंह के सरकारी आवास पहुंची है। रुद्री स्थित आवास पर जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीम किन दस्तावेजों या लेन-देन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...

CM साय का बड़ा ऐलान : बोले- किसानों को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिए गए फैसलों को लेकर बड़ा बयान दिया है।...

CGPSC युवाओं के लिए CM साय की बड़ी घोषणा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में चेयरमैन की नियुक्ति और नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

400 एकड़ जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप...

सक्ती। जिले के जैजैपुर ब्लॉक के झालरौंदा गांव में करीब 400 एकड़ शासकीय और निजी जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेरफेर का मामला...