CG – देखते ही देखते नाले में बह गया PDS के चावल से भरा ट्रक… बरसाती नाला पार करते समय आया तेज बहाव और हो गया हादसा… VIDEO आया सामने, देखिए

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है। बस्तर संभाग में इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। वही बीजापुर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी- नाले उफान पर है और कई इलाकों का संपर्क मुख्यालय से टूट सा गया है। इन सबके बीच बीजापुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

वीडियो भोपालपटनम के मेट्टूपल्ली से होकर बहने वाले बड़ा नाला के पास का है। वीडियो में एक चावल से भरा हुआ ट्रक नाले में बहता हुआ नजर आ रहा है। जिस ट्रक को पानी में बहते हुए देखा जा रहा है, उसमें पीडीएस का चावल भरा हुआ था। सूचना मिलने पर SDM, तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर PDS के चावल से भरा ट्रक लेकर मेट्टूपल्ली से होकर बहने वाले बड़ानाला को पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आ गई और इंजन बंद हो गया। इस पर ड्राइवर ट्रक से बाहर निकला। अभी किसी तरह की मदद मिल पाती, तभी नाले में पानी का तेज बहाव आ गया। ड्राइवर किसी तरह से भागकर किनारे पर पहुंचा। बहाव इतनी तेज था कि देखते ही देखते चावल सहित ट्रक नाले में बह गया।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके कारण गोदावरी में बाढ़ की स्थिति हो गई। इसका असर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी पड़ा है। यहां के छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर हैं। इसके देखते हुए सुकमा से लगते तेलंगाना के भद्राचलम प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके अनुसार, रविवार रात तक श्रीप्रदा यल्लमपल्लि प्रोजेक्ट और लक्ष्मी बैराज में जल स्तर वॉर्निंग लेवल 43 फीट तक पहुंच जाएगा।

दो दिन पहले बीजापुर जिले में ही CRPF की कोबरा बटालियन का एक बरसाती नाले में बह गया था। ऑपरेशन मानसून के तहत CRPF 210 बटालियन के जवान सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसें नक्सल प्रभावित गांव सिलगेर के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे।

शुक्रवार सुबह बरसाती नाले को जवान एक दूसरे का हाथ पकड़कर पार कर रहे थे। इसी दौरान जवान सूरज आर का हाथ छूटा और वह पानी में बह गया। शनिवार को उसका शव बरामद किया जा सका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...