कांग्रेस नेता और एक्टर राज बब्बर को दो साल की सजा… जुर्माना भी लगाया गया… इस मामले में हुई सजा, पढ़िए

मल्टीमीडिया डेस्क। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर और कांग्रेस के नेता राज बब्बर (Raj Babbar) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, राज बब्बर को 26 साल पुराने एक मामले में दो वर्ष की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन पर 8500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

राज बब्बर को ये सजा लखनऊ के एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाई है। यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके राज बब्बर का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

राज बब्बर को इस मामले में हुई सजा
राज बब्बर को जिस मामले में सजा हुई है, ये साल 1996 का है। साल 1996 में मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण राणा ने समाजवादी के प्रत्याशी राज बब्बर सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि राज बब्बर ने अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल में घुसकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया।

इसके साथ ही उन्होंने मतदान स्थल पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में कई लोगों को चोट आईं। केस की विवेचना के बाद राज बब्बर और बाकी लोगों के खिलाफ धारा 143, 332, 353, 323, 504, 188 के तहत अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। जिस पर अदालत ने आज फैसला सुनाया है।

राज बब्बर राजनीतिक करियर
बताते चलें कि राज बब्बर ने 1989 में अपने राजनीति करियर की शुरआत की थी। वह वीपी सिंह के नेतृत्व में जनता दल में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। राज बब्बर तीन बार लोकसभा सासंद रहे हैं।

राज बब्बर का फिल्म करियर
राज बब्बर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1977 में अपना डेब्यू किया था। वह पिछली बार साल 2016 में फिल्म ‘फोर्स 2’ में नजर आए थे। राज बब्बर ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...