रिसाली, भिलाई के बाद अब दुर्ग निगम का चार्ज लिए आयुक्त प्रकाश सर्वे: दुर्ग विधायक वोरा, मेयर धीरज समेत अधिकारियों से मुलाकात कर की चर्चा…डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लेकर दिए निर्देश

भिलाई। नगर निगम के नए कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया.प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन ने चार्ज दिया। इस मौके पर निगम के विभागीय अधिकारी मौजूद थे। निगम के नए कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने दुर्ग निगम का प्रभार लेने के बाद विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से सौजन्य मुलाकात की है। इस दौरान एमआईसी के प्रभारी अब्दुल गनी,ऋषभ जैन भी उपस्थित थे। नए कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों के साथ दुर्ग में हो रहे निर्माण कार्य जैसे इन्टेक वैल,पुलगॉव डायवर्सन निर्माण,गौठान, पुलगॉव, शंकर नाला,गौरव पथ, जेल रोड, जे० आर० डी० स्कूल, दीपक नगर (आत्मानंद) स्कूल, ठगड़ा बाध, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन योजना, WTP पर विषय चर्चाकर आवश्यक निर्देश दिए।

नए नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यालय में स्थित विभागों का निरीक्षण किया। जिसमें विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों को लेकर जानकारी भी ली गई है। विभागों में कार्यों के प्रोग्रेस को लेकर भी जानकारी ली गई है। इस दौरान उन्होंने स्थापना शाखा में कर्मचारियों का वेतन ट्रांसफर, उनके ग्रज्युटी, पेंशन प्रकरण की स्थिति की जानकारी भी ली है। नए कमिश्नर ने बाजार विभाग से शहर में निगम की दुकानों और होने वाले आय की जानकारी ली है। उसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के कार्य राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, नामांतरण कार्य, लायसेंस शाखा में दुकानों के लायसेंस की भी जानकारी ली है।

कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही विभाग को साफ-सुथरा रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों में भ्रमण कर वहां किए जाने वाले कार्यों की प्रकरणों और फाइलों को लंबित नहीं रखने की हिदायत भी दी है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्वास्थ्य विभाग, कर्मशाला विभाग, जनसंपर्क विभाग, लोककर्म विभाग, लेखा शाखा और जनसूचना विभाग,स्थापना शाखा का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

वर्ल्ड मलेरिया डे: भिलाई निगम ने जोन 1 और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा गुरुवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर भिलाई निगम सभागार में कार्यशाला में आयोजित की गई। इस दौरान निगम...

CG के कांग्रेस नेता के करीबी पर लगा लाखों...

भिलाई। भिलाई में कांग्रेस नेता पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता का नाम अमन‌दीप सोढ़ी है। जिन...

ट्रेंडिंग