‘हीरो तू मेरा हीरो हैं’ गाने पर महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया Reel… सिपाहियों के साथ बनाया Video Viral… 3 निलंबित

मल्टीमीडिया डेस्क। हरदोई (Hardoi) की कोतवाली शाहाबाद (Shahabad) के महिला हेल्प डेस्क (Help Desh) पर तैनात महिला कांस्टेबल के रील (Reel) वाले 8 वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में महिला सिपाही पुलिस गाड़ी, सड़क पर पुरुष सिपाहियों के साथ और हेल्प डेस्क पर बैठे फिल्मी गानों पर झूमती दिख रही है.

इस मामले के वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही समेत 3 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. एसपी ने बताया कि मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

किस गाने पर बना रही थी वीडियो
जिले के शाहाबाद थाने में महिला कांस्टेबल वसुधा मिश्रा की डेढ़ साल पहले पोस्टिंग हुई है. यह महिला पुलिसकर्मी उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब सिपाही के रील वाले वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए. महिला सिपाही एक वीडियो में पुरुष सिपाहियों के साथ सड़क पर ‘हीरो तू मेरा हीरो हैं’ गाने पर रील बनाती दिख रही है.

एसपी ने लिया एक्शन
दूसरे वीडियो में वह पुलिस जीप में बैठकर राज फिल्म के गाने पर रील बना रही है. यह वीडियो सर्दी का है. ऐसे ही कई वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने मामले की जांच की और उसके बाद सभी को निलंबित कर दिया. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हालांकि वीडियो पुराने हैं, जो हटाये जा चुके हैं फिर भी कार्रवाई कर मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...