दुर्ग में कोटवार ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म: मासूम को अकेला देख बिगड़ गई नियत… चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया खेत… वहा किया रेप, डर के चलते परिजनों ने 4 दिन बाद करवाई FIR, आरोपी कोटवार गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में गांव की रक्षा करने वाला कोटवार ही भक्षक बन गया। उसने गांव की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कोटवार इतना दबंग है कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए हिम्मत जुटाने में ही पीड़ित पक्ष को 4 दिन लग गए। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक 30 जून की दोपहर 4 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से गांव का कोटवार लोकेश सोनवानी (50 साल) गुजरा। बच्ची को देखकर उसकी नियत बदल गई। उसने देखा कि आसपास कोई भी नहीं है। इस पर उसने बच्ची को गोद में उठाया और चॉकलेट देने के बहाने खेत की तरफ ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और घर के पास बच्ची को छोड़कर भाग गया।

बच्ची को रोता हुआ देख परिजनों ने उससे पूछा। इस पर बच्ची ने जब उन्हें बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत करनी चाही तो कोटवार ने धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया।

आखिर बच्ची की तकलीफ परिजन देख नहीं पाए और कोटवार को सजा दिलाने के लिए उतई थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...