मसूरी ट्रेनिंग के बाद 3 IAS की पोस्टिंग: दुर्ग आएंगे तिवारी…बिलासपुर और रायपुर में भी हुई पदस्थापना

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष-2021 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम दौर के प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद राज्य में प्रशिक्षण के लिए पदस्थापना की गई है। इस लिस्ट में तीन आईएएस हैं। जिन्हें दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में पोस्टिंग दी गई है। दुर्ग में लक्ष्मण तिवारी को पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार जयंत नाहटा को रायपुर और वासु जैन को बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम दौर की ट्रेनिंग के बाद कार्यमुक्त होने पर कार्यभार ग्रहण अवधसि का लाभ उठाकर अपनी पदस्थापना के लिए जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...