डी. पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा: भाजपा नेताओं से मीटिंग के बाद प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से दया ने की मुलाकात, भेंट किया नंदी की प्रतिमा

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय नेत्री डी. पुरंदेश्वरी से भाजपा पार्षद दया सिंह ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें दया ने संगठन से लेकर अन्य कार्यों के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा। दया सिंह ने बताया कि, डी. पुरंदेश्वरीजी से कई विषयों पर चर्चा के साथ-साथ जिले में चल रहे जनहित के कार्यों के बारे में बताया। संगठन से मिलने वाले एक-एक दायित्वों को किस तरह से निर्वहन किया जा रहा है। उस पर भी चर्चा हुई। अधिकांश विषयों पर प्रदेश प्रभारी की ओर से दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं। जिस पर आगामी दिनों में कार्य किया जाएगा। सावन में होने वाले महारूद्राभिषेक और महाशविरात्रि पर निकलने वाली भोले बाबा की बारात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान पवित्र सावन मास में प्रदेश प्रभारी को भोले बाबा के प्रिय नंदी की छोटी प्रतिमा भेंट की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...