भर्ती प्रक्रिया में संशोधन: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती की प्रक्रिया में सरकार ने किया संशोधन…आवेदक की उम्र सीमा बढ़ाई गई

भिलाई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत अधिकतम आयु सीमा को 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष किया गया है। अन्य विशेष वर्गों के लिए आयु सीमा में देय सभी छूट यथावत रहेगी, किंतु छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। संविदा भर्ती के अन्य शर्तों में आवेदक को पदवार पृथक-पृथक आवेदन करना होगा, परंतु विद्यालयवार पृथक-पृथक आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके स्थान पर आवेदन पत्र पर विद्यालय का विकल्प प्राथमिकता क्रम में अंकित करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं वे विद्यालयों का विकल्प प्राथमिकता क्रम में पृथक से डाक द्वारा अनिवार्य रूप से करें। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार एवं शिक्षण कौशल परीक्षा हेतु 01 पद के विरूद्ध 10 अभ्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा और आवश्यकता अनुरूप अभ्यर्थी की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश...

रुंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के छात्रों का जलवा: आयुष...

भिलाई: रायपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनिवर्सिटी के चौथे वार्षिक दीक्षांत समारोह में रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

आयुष यूनिवर्सिटी के MDS नतीजों में रूंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई। आयुष हेल्थ साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.डी.एस. (MDS) पार्ट-2 के नतीजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्रों ने...