रिसाली में गृहमंत्री साहू देंगे महिलाओं को बड़ी सौगात: कल हरेली पर गौठान में महिला स्वरोजगार का मंत्री साहू करेंगे उद्घाटन…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली पर नेवई गौठान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे। इस अवसर पर वे महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर के लिए शुरू किए स्वरोजगार के यूनिट का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि अलग-अलग विधा में कार्य करने वाली महिलाओं से एक दिन पहले कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने चर्चा कर निगम के कार्यो को सराहा है।
क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृह व लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू दोपहर 12.30 बजे नेवई गौठान पहुंचेंगे और हरेली त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर शशि अशोक सिन्हा करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में महापौर परिषद के सद्स्य उपस्थित रहेंगे।
गृहमंत्री इस दौरान नेवई गौठान में आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित विभिन्न उपक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिसमें अलग अलग महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित कबूतर, बटेर पालन, दोना पत्तल निर्माण, डेयरी संचालन, मछली पालन, सब्जी व फूलो की खेती शामिल है। उल्लेखनीय है कि शासन की योजना के तहत रिसाली नगर पालिक निगम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ऋण उपलब्ध कराया है। ऋण उपलब्ध होने के बाद नेवई गोठान में लघु उद्योग के रूप में उपक्रम शुरू की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में CM साय का कांग्रेस पर तंज :...

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बिलासपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों में मिल रही...

भूपेश बघेल का साय सरकार पर तीखा हमला :...

रायपुर। रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति...

बस्तर से CRPF जवानों की वापसी : डिप्टी सीएम...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में बदलाव किया...

छठ पूजा में पत्नी संग शामिल हुए CM साय...

रायपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी में श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। वे...