फीचर स्टोरी: छत्तीसगढ़ कॉमर्स-साइंस कॉलेज में एडमिशन शुरू…यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बड़ी कंपनियों में कर रहे जॉब

भिलाई। नगर के ह्रदय स्थल सेक्टर 6 में सी मार्केट के पास स्थित छत्तीसगढ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय नगर का एक प्रतिष्ठित शिक्षा महाविद्यालय है जिसका शुभारंभ छत्तीसगढ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने किया था। यहां नगर के सभी महाविद्यालयों से सबसे कम दर पर छात्रों को बीएड, डीएलएड, डीसीए, पीजीडीसीए, बीएससी,बीएससी माईक्रो बॉयलॉजी, बी. काम सहित अन्य शिक्षा प्रदान की जाती है।

महाविद्यालय में एन.सी.टी.ई. मानक के अनुरूप योग्य व कुशल प्राचार्य एवं प्राध्यापक है, जो छात्रों को एकदम सरल भाषा में शिक्षा प्रदान करने का कार्य करते है। इसके अलावा छात्रों में शिक्षा के साथ ही समय समय पर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्कील डेवलपमेंट और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाता है।

जिसके कारण यहां से अध्यापन कर जाने वाले छात्र आज देश के कोने कोने में बड़े बड़े कंपनियों में कार्य करते हुए महाविद्यालय के साथ ही भिलाई का नाम रौशन कर रहे है। यहां छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कक्षाओं में एसी लगाया गया है। महाविद्यालय परिसर में जहां छात्रों को रहने के लिए सर्वसुविधायुक्त छात्रावास का निर्माण किया गया है।

वहीं सर्वसुविधायुक्त भौतिक एवं रसायन शास्त्र तथा अन्य विषयों के लिए अलग अलग सभी सामग्रियों से लैस जहां प्रयोगशाला है वहीं कॉलेज परिसर में सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी है जहां छात्रों के लिए पर्याप्त पुस्तकें एवं प्रतियोगिता परीक्षा हेतु विभिन्न पुस्तकें और मैगजीन उपलब्ध है। छात्रों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे महाविद्यालय परिसर में सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया है।

महाविद्यालय परिसर में छात्रों के शारीरिक रूप से दक्षता के लिए जहां आडटडोर में विशाल खेल मैदान है, वहीं इनडोर में नेशनल लेबल का बैडमिंटन कोर्ट भी उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...