BJP भिलाई में सीनियर और जूनियर के बीच विवाद: नेता जी के सामने लड़ बैठे दो पदाधिकारी…कॉलर पकड़े तो दो बटन भी टूट गए, बाद में मांगनी पड़ गई माफी

भिलाई। भिलाई भाजपा में सीनियर और जूनियर के बीच विवाद हो गया। सीनियर और जूनियर दोनों पदाधिकारी है। एक मंडल अध्यक्ष तो दूसरा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है। दोनों के बीच में सोमवार को विवाद हो गया। बाद में वहां मौजूद सीनियर नेता की ओर से बड़े भाजपा नेता को माफी मांगनी पड़ गई।

पूरा विवाद पोस्टर और वॉल पेंटिंग को लेकर हुआ। सुपेला इलाके में प्रोग्राम हुआ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज भिलाई जिला के सभी मंडलों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जिससे अन्य बहुत से मुद्दे पर वॉल राइटिंग एवं पोस्टर चिपकाने का कार्यक्रम हुआ। भिलाई के सभी भाजयुमो के मंडल अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने मंडलों में वॉल राइटिंग के साथ साथ पोस्टरों को दीवार में चिपका कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

भाजयुमो का एक प्रदेश नेता भी उस कार्यक्रम में मौजूद था। तभी एक मंडल अध्यक्ष की कोहनी से युवा नेता को लग गया। दोनों के बीच में विवाद और बहस हो गई। दोनों के बीच की कहासुनी कुछ ज्यादा बढ़ गई और कॉलर पकड़ने तक नौबत आ गई। स्थिति ये थी कि वहां मौजूद 10 से 15 लड़के प्रदेश के नेता पर चढ़ गए थे।

भला हो कि कैंप मंडल में रहने वाले कुछ पदाधिकारियों ने बीच-बचाव किया और स्थिति सामान्य हुई। बाद में पता चला कि, शर्ट के दो बटन टूट गए हैं। कपड़े फट गए हैं। सोने का चेन भी टूटा हुआ दिखा। बाद में भाजपा नेता ने माफी मांगी। हालांकि, ये मामला शांत हो गया लेकिन इसकी चर्चा पूरे शहर में है।

राकेश पांडेय बोले-अब परिवर्तन तय…
भिलाई जिला के भाजयुमो अध्यक्ष शरद सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा छ. ग. प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही भिलाई जिले के भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ,जिला मंत्री अवधेश चौहान , मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल , मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह , प्रदेश भाजयुमो मंत्री गोपाल बिष्ट , भाजयुमो भिलाई जिला प्रभारी हेमंत तिवारी ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज जायसवाल, महेंद्र यादव,अखिलेश वर्मा,प्रीति जाधव, इस कार्यक्रम के वैशाली नगर के प्रभारी अमित राजपूत,रवि राव,सौरभ जायसवाल,विवेक जायसवाल, अनिल सोनकर, ओमकार सिंह राजपूत, निखिल सोनी, संजीत यादव,आशुतोष तिवारी,रवि गणवीर, इंद्रजीत गिरी, अभिषेक गुप्ता,रोहित दूबे,साथ ही भाजयुमो भिलाई के बहुत से कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की...

रायपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कुम्हारी के परसदा स्थित विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता...

साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले : ग्रामीणों को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल...

बिलासपुर में CM साय का कांग्रेस पर तंज :...

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बिलासपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों में मिल रही...

भूपेश बघेल का साय सरकार पर तीखा हमला :...

रायपुर। रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति...