CG सरकारी नौकरी: वित्त विभाग ने 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए दी मंजूरी… इस विभाग में निकलेगी बंपर वैकेंसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही बंपर भर्ती होने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में 3333 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी आज महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया ने दी है।

विधायक डमरूधर पुजारी ने मंत्री अनिला भेड़िया से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों सम्बंधित प्रश्न पूछा था। साथ ही एक साल से रिक्त पदों की जानकारी के सम्बंध में और रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति हेतु प्रस्ताव के सम्बंध में भी जानकारी मांगी थी।

जिसके जवाब में मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि 30 जून 2022 की स्थिति में प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2902 पद तथा सहायिका के 3788 पद रिक्त हैं। मंत्री ने आगे बताया कि रिक्त 5783 पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग को लगातार स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बना कर भेजे गए। जिसमे से वित्त विभाग द्वारा 10 आकांक्षी जिलों के लिए कुल 1903 पदों की नियुक्ति की स्वीकृति दिनांक 25 जून 21 प्रदान की गई थी।

मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से रिक्त कुल 5554 पदों पर भर्ती हेतु प्रस्ताव बना कर पुनः भेजा गया था। मंत्री ने बताया कि उक्त प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 3333 पदों पर भर्ती हेतु 4 मई 2022 को सहमति प्रदान की हैं। भर्ती के लिए समय सीमा पूछे जाने पर मंत्री ने समय सीमा बताया जाना संभव नही है कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...