पार्षद चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक… अस्पातल पहुंचते तक मौत… मतगणना केन्द्र में ही उठा सीने में दर्द

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता को हार्ट अटैक आ गया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद के चुनावों में वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के टिकट पर हरिनारायण गुप्ता चुनाव मैदान में उतरे थे।

मतगणना केंद्र पर ही आया दिल का दौरा
आज मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हो रही मतगणना में हरिनारायण गुप्ता को निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 वोटों से हारा दिया था। मतगणना केंद्र पर चुनाव के नतीजे का इंतजार कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी हरि नारायण गुप्ता को मतगणना केन्द्र के अंदर ही अचानक उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद मौके पर मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

15 सालों तक कांग्रेस के लिए किया काम
कांग्रेस कार्यकर्ताओ के मुताबिक हरिनारायण गुप्ता पार्टी के 15 साल पुराने कार्यकर्ता थे। उन्हें हनुमना कस्बे में पार्टी को मजबूती देने वाला कांग्रेसी कहा जाता था। कांग्रेस ने हनुमना मंडल अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता को वार्ड क्रमांक 9 से प्रत्याशी बनाया था। यहां भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश गुप्ता उनके खिलाफ मैदान में थे। कार्यकर्ताओ ने बताया कि बीते 2 महीने से लगातार हरि नारायण गुप्ता कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे थे।

अध्यक्ष पद की दौड़ में था हरि नारायण का नाम
बताया जा रहा है हनुमना नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित के लिए रिजर्व है और नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत आने पर हरि नारायण गुप्ता का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए चल रहा था। मतगणना के बाद हनुमना नगर परिषद में कांग्रेस को जीत भी मिल गई लेकिन खुद हरिनारायण हार गए ऐसे में वह हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

MP की 86 नगर परिषदों का चुनावी रिजल्ट
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुई पहले चरण की मतगणना में भाजपा ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी। रविवार को घोषित 86 नगर परिषदों के परिणामों में से पार्टी ने 67 पर जीत हासिल की। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 10 परिषद ही आईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...