भिलाई, रिसाली और चरोदा निगम में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति जल्द: भिलाई में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक परिवार संग किया रूद्रामहाभिषेक, दिया बड़ा बयान, अच्छी बारिश की कामना के लिए भी हुई पूजा-अर्चना, दया की थपथपाई पीठ

भिलाई। नगर निगम भिलाई, रिसाली और चरोदा निगम में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। आज इसके संकेत मिल गए हैं। भिलाई राजराजेश्वरी मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपनी पत्नी सुरुज कौशिक और बेटे डॉ. देवेंद्र कौशिक के साथ पूजा-अर्चना करने

पहुंचे। बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के एक निमंत्रण पर भिलाई पहुंचे धरमलाल कौशिक ने परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया।

101 किलो दूध और पंचामृत के साथ यह अभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक के बाद छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के लिए भगवान वरूण देव से भी कामना की। चूंकि, प्रदेश में सूखा जैसी स्थिति है। यज्ञ में अच्छी बारिश के लिए भी आहुति दी गई।

महाभिषेक के साथ विशेष पूजा कार्यक्रम में धरमलाल कौशिक के साथ समिति के अध्यक्ष दया सिंह भी बैठे। पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा, प्रदेश में सूखे की स्थिति है। इसके लिए सरकार को पत्र लिखा है।

कई इलाकों को सूखा घोषित कर राहत देना चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, देश की मोदी सरकार किसानों के लिए बेहतर काम कर रही है।

प्रदेश की सरकार सिर्फ वाहवाही लूट रही है। छत्तीसगढ़ में किसान त्रस्त हैं। भिलाई TIMES ने कौशिक ने सवाल किया कि, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति क्यों नहीं हुई है? इस पर जवाब देते हुए कौशिक ने कहा कि, जल्द ही नियुक्ति होगी। मैं इसके लिए खुद संगठन से बात करूंगा। नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति होनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने की समिति की तारीफ
रूद्रा महाभिषेक करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने समिति के अध्यक्ष दया सिंह की तारीफ करते हुवे कहा, ऐसे आयोजन के लिए दया और उनकी टीम बधाई के पात्र है। भोले की कृपा हम सब पर बनी रहे।

इस कार्यक्रम में बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के साथ उनकी टीम बिजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, कामदेव कर्मकार, दिलीप शर्मा, रॉकी साहू, तुशांत वर्मा, प्रकाश सिंह, रवि सिंह राजपूत, देवेंद्र यादव, प्रशांत कुमार, हेमनारायण सिंह, गौरव गोड़घाटे, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

कान्हा महाराज संग पंडितों ने कराई पूजा-अर्चना
मंदिर में कान्हा महाराज के नेतृत्व में पंडितों ने पूजा-अर्चना कराई। रूद्रा महाभिषेक के साथ-साथ वरूण देव का यज्ञ पूरी विधि विधान से संपन्न कराया। वहीं एक-एक पाव के 300 लड्‌डू का भोग भोले बाबा को कराया गया। इस दौरान महाभोग कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...