अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स ध्यान दें: एग्जाम में 50% नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप, नियम-कायदे क्या हैं, जानिए

भिलाई। अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन एवं पारसी के विद्यार्थियों के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 हेतु पोर्टल प्रारंभ किया जा चुका है।

  • अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विगत वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थी, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक का वार्षिक आय रूपये 1.00 लाख पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पाने वालों की होनी चाहिए।
  • अभिभावक के वार्षिक आय रूपये 2.00 लाख एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पाने वाले एवं अभिभावक के वार्षिक आय रूपये 2.50 लाख तक वाले अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों से भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वेबसाइट www.scholarships.gov.in में आनलाईन आवेदन कर सकते है।
  • प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 तक और संस्था द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2022 तक है।
  • पोस्ट मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति और व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट कम मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक और संस्था द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 तक है।
  • विस्तृत जानकारी हेतु आदिवासी विकास विभाग कार्यालय दुर्ग से संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...