CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की चेतावनी… बस्तर, धमतरी सहित इन जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी… वज्रपात की भी आशंका, अगले 24-72 घंटों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से रुकरूककर बारिश हो रही है। जिसके कारण उमस और गर्मी का सामना करना पद रहा है। आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बस्तर के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी 72 घंटों के लिए अलर्ट में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। आने वाले अगले 24-72 घंटे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए 72 घंटो के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर में भारी बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे के दौरान येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमे बस्तर, दंतेवाडा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, नाराणपुर, धमतरी व गरियाबंद में गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...