दुर्ग में होटल व्यवसायी ने किया रेप: फेसबुक में पहले युवती से दोस्ती किया… फिर शादी का झांसा देकर होटल व्यवसाई पांच साल से करता रहा दुष्कर्म… अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई में युवती से दोस्ती कर रेप करने का मामला सामने आया है आरओई ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी होटल का व्यवसायी के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि बुनकर संघ दूर्ग के पीछे निवासी कुलदीप बंछोर पिता शंकर लाल बंछोर ने पहले युवती के साथ फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की। उसके बाद युवक व युवती का लगातार मिलना जुलना चलता रहा। दोनो के बीच पक्की दोस्ती होते ही कुलदीप ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। इसके कारण युवती कुलदीप के चक्कर मे आ गई। आरोपी युवत युवती का बीते पांच वर्षों से लगातार शारिरिक शोषण करता रहा।

कुलदीप बंछोर जब भी मौका मिलता हम बिस्तर होने के लिए युवती पर दबाव डालता रहा। युवती ने जब कुलदीप को शादी करने के लिए दवाब बनाया तब आरोपी शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान होने के बाद युवती ने घटना की शिकायत करने मोहन नगर पुलिस के पास पहुची। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पिता का बुनकर संघ दुर्ग के पीछे होटल बंछोर के नाम से होटल है। यहां पर कुलदीप गल्ला संभाला करता था। सीएसपी दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...