छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई की बैठक, अमृत महोत्सव में हर दुकान में लगाया जाएगा तिरंगा, महाभियान में व्यापारी संघ देगा अपनी सहभागिता

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की आवश्यक बैठक आज सुपेला में की गई। जिसमें देश की आजादी के 75वें आजादी के अमृत महोत्सव में चेम्बर के माध्यम से हर दुकान तिरंगा लगाने आव्हान किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित हर- घर तिरंगा की तर्ज पर व्यापारियों द्वारा हर दुकान तिरंगा लगाकर इस महाभियान में अपनी सहभागिता देने आह्वान किया गया।

चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि इस वर्ष हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर- घर तिरंगा लगाकर इस अभियान में आमजनों से सहभागिता का आह्वान किया। इसी कड़ी में हम सभी व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराकर इस महोत्सव में अपनी सहभागिता देंगे और आजादी का जश्न हर्षोल्लास से मनायेंगे।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए भिलाई चेम्बर के 9 जोन में प्रभारियों को 13 से 15 अगस्त तक ज्यादा से ज्यादा प्रतिष्ठानों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही यह संकल्प लिया गया है कि इस अभियान बड़ी संख्या में व्यापारियों को जोड़कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाये।

भसीन एवं मिश्र ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जोन -1 में पवन अग्रवाल, अंकित जैन, अनिल जेठानी, जोन -2 में मनोहर कृष्णनी, अक्षय गुप्ता, सुभाष साहू, जोन – 3 में पवन जिंदल, राजकुमार जायसवाल, शिवराज शर्मा , प्रेम रतन गहलोत को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में जोन -4 में विनय सिंह, सुधाकर जी, प्रकाश मखीजा, विनोद प्रसाद, जोन -5 में हेमंत अरोड़ा, अंकित शर्मा, सुनील भटिजा, जोन – 6 में उत्तम चंद जैन, नरेश वासवानी, सैलेश बत्रा, जोन – 7 में हुबलाल चंद्राकर, रवींद्र वर्मा, जोन – 8 में पीताम्बर दलाई, दीपक प्रसाद एवं जोन – 9 में कैलाश नाहटा, धर्मचंद बाफना अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...