छत्तीसगढ़ में ED की टीम को तीसरा दिन: दुर्ग में सहेली, नवकार समेत कई ज्वेलरी शॉप में गंभीर अनियमितताओं के संकेत…राजनांदगांव के मोहिनी ज्वेलर्स से लेकर हवाला के कैसे जुड़ रहे तार, देखिए अब तक का लेटेस्ट अपडेट

भिलाई। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आईटी और ईडी की चर्चा खूब है। प्रदेश में केंद्र सरकार की दो बड़ी जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है। इनमें इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट और आयकर विभाग शामिल हैं। आईटी का जांच का शनिवार को चौथा व ईडी का दूसरा दिन थी।

  • ईडी के अधिकारी अब तक सभी ठिकानों पर डटे हुए हैं।
  • टेक्सटाइल्स व ज्वैलरी कारोबार से जुड़े समूहों से बड़ी मात्रा में लूज पेपर्स मिले हैं जिनमें अनियमितता के संकेत है।
  • यह भी बताया जा रहा है कि सोने के अघोषित स्टाक का व्यवसाय में इस्तेमाल किया जा रहा था।
  • ईडी सूत्रों के अनुसार अवैधानिक तरीके से कई लिंकों से कच्चे सोने डल्ले के उपयोग के संकेत मिले हैं।
  • ईडी के जांच दलों ने अब तक क्या-क्या सीज किया है।
  • इसकी अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।
  • हालांकि इंवेस्टिगेशन टीमें रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव में निरंतर दस्तावेज व डिजिटल रिकार्ड खंगाल रही हैं।
  • मालूम हो कि शुक्रवार को रायपुर, नागपुर व दिल्ली की टीमों ने इन शहरों में कपड़े, ज्वैलरी के बिजनेस व और उनके सीए के बंगलों, दफ्तरों व गोदामों को घेरा था।
  • बताया गया कि जांच में संदिग्ध चीजें सामने आने के बाद सभी ठिकानों पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
  • ईडी ने रायपुर दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव में जांच एजेंसियों द्वारा हवाला, लॉन्डरिंग और बुलियन कारोबार के संदेह पर छापे मारे थे।
  • ईडी के दो दर्जन से अधिक ज्वैलर्स हलवाई लेन रायपुर, सहेली ज्वैलर्स दुर्ग, नवकार ज्वैलर्स दुर्ग, कोठारी ब्रदर्स सीए दुर्ग, नाकोड़ा टेक्सटाइल्स में एक साथ दबिश दी थी।
  • इन सभी की बुलियन बाजार में भागीदारी के संकेत थे।
  • पिछले साल 3 मई को राजनांदगांव के मोहिनी ज्वेलर्स के यहां डीआरआई छापे भी पड़े थे।
  • तब संचालक का राजधानी के सराफा समूह से कनेक्शन मिले थे।
  • आज भी सहेली ज्वेलर्स दुर्ग में जांच जारी रही है।
  • दुर्ग के सीए कोठारी ब्रदर्स और सीए सुनील जैन के यहां जांच हो रही है।
  • जैन के खंडेलवाल कालोनी और जीवन प्लाजा में सीए राजेंद्र कोठारी के दफ्तर व निवास पर अधिकारी पड़ताल में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...