हॉकी की नर्सरी नांदगांव में होगा इंटर क्लब लीग टूर्नामेंट: जिला हॉकी संघ की बैठक में कई निर्णय…

राजनांदगांव। रविवार को जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की बैठक ठाकुर प्यारे लाल स्कूल मीटिंग हाल में रखी गई। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें अधोहस्ताक्षरित सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा पश्चात निंर्णय लिए गए।
सर्वप्रथम फ़िरोज़ अंसारी ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की सभी सदस्यों से राजनांदगांव की हॉकी को बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग चाहा है। संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लबो की वर्तमान स्थिति से भी सभी को अवगत कराया। उक्त बैठक में जिला हॉकी संघ के द्वारा किये गए आयोजन की जानकारी दी गई व सभी आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों व खिलाड़ियो निर्णयको को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आगामी सितम्बर- अक्टूबर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति प्रदान करते हुए जूनियर स्तर की प्रतियोगिता करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में आय व्यय पर चर्चा भी की गई।

राज्य सरकार से प्राप्त होने वाले अनुदान पर भी चर्चा की गई। स्थानीय संस्थाओं द्वारा हॉकी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होने वाले आयोजन के लिये संस्थाओं को जिला हॉकी संघ से अनुमति ले कर आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। बिना अनुमति के आयोजन किये जाने पर जिला हॉकी संघ की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

मीटिंग में उपस्थित सदस्यों द्वारों महंत राजा सर्वेस्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 में करने के लिए स्टेडियम समिति के अध्यक्ष कलेक्टर से चर्चा करने का भी निर्णय लिया गया है।
उक्त बैठक में कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन द्वारा पिछले वर्ष सत्र 2022 के आय व्यय का हिसाब बैठक में प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में,सभी सदस्यों ने एक मत से निर्णय लिया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होने वाले हर घर तिरंगा के लिए सभी सहभागी बने। क्लबो के हॉकी स्पर्धा के लिये भूषण सॉव व अनुराज श्रीवास्तव को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
उक्त कार्यकारणी बैठक में प्रमुख रूप से जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, उपाध्यक्ष भूषण सॉव,गणेश प्रशाद शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सह-सचिव अब्दुल कादिर, महेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह भाटिया, जैन,कार्यकारणी सदस्य कुमार स्वामी, गुणवत पटेल , अनुराज श्रीवास्तव साथ ही जिला हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष नीलम चंद जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण धकेता आभार प्रदर्शन ज्ञानचंद जैन ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

भिलाई में फुटबाल कोच की हार्ट अटैक से मौत,...

दुर्ग। भिलाई के रिसाली में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल कॉम्पिटिशन के दौरान एक कोच की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जीत की खुशी...

ट्रेंडिंग