CG – बंद कमरे में मिली 3 लाशें: दो बच्चों को मौत के घाट उतारकर पिता ने खुद भी दे दी जान… बंद कमरे में सड़ गई थी लाशें… बदबू आने पर हुई जानकारी, एक साल पहले बड़े भाई के साथ भाग गई थी पत्नी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। एक बाप ने पहले अपने दो मासूमों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। ये पूरी वारदात दो-तीन दिन पुरानी है। लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब शव से बदबू आना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पहले पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो अंदर तीन शव पड़े थे।

जानकारी के मुताबिक, 30 साल का रामेश्वर साहू अपनी 6 साल की बेटी और 9 साल के बेटे के साथ इस घर में रह रहा था। पत्नी साथ नहीं रहती थी। 2 दिनों से कोई घर से बाहर नहीं निकला था। बदबू आने पर स्थानीय लोगों को गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया, कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा गया तो अंदर बच्चे बेसुध पड़े दिखे।

गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा गया तो तीनों की सड़ी लाशें पड़ी थीं। जांच में पता चला है कि पहले रामेश्वर ने अपने दोनों बच्चों का गला रस्सी या किसी कपड़े से घोंट दिया। इसके बाद उसने खुद कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस केस में और जानकारी सामने आएंगी। बच्चों और रामेश्वर की लाश काफी हद तक खराब हो चुकी थी उसमें से बदबू आ रही थी। इस वजह से माना जा रहा है कि घटना एक 2 दिन पुरानी हो सकती है। अब तक की जांच में पुलिस को मामला दो बच्चों की हत्या के बाद पिता की खुदकुशी कर लेने का ही लग रहा है।

शुरुआती पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि रामेश्वर की पत्नी करीब 1 साल पहले उसी के बड़े भाई के साथ भाग गई थी। इस बात को लेकर रामेश्वर अक्सर परेशान रहता था। 6 साल की बेटी रागिनी और 9 साल के बेटे अमित की परवरिश का जिम्मा रामेश्वर पर ही था। रामेश्वर सिलतरा की किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम किया करता था। अंदेशा है कि पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर उसने वारदात की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...