मौसम अलर्ट: अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में होगी वर्षा… दुर्ग संभाग सहित इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी… गरज-चमक के साथ कई इलाकों में छींटे पड़ने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई 48 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है। अब कल भी प्रदेश में झमाझम बारिश होगी, इस दौरान वज्रपात भी आशंका है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दुर्ग संभाग रायपुर संभाग और बस्तर संभाग के जिले रहने की संभावना है। प्रदेश में 9 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, निम्न दाबका केंद्र, और उसके बाद दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी- तटीय उड़ीसा- तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवातीघेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके और प्रबल होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है तथा यह पश्चिम -उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की ओर जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...