CG में बड़ा हादसा: ट्रेन और कार में भीषण टक्कर… 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर… रेलवे क्रासिंग के दौरान कार आ गई ट्रेन की चपेट में

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया है। ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब बिना गेट वाले रेलवे फाटक को क्रास कर रही ऑल्टो कार को ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल है। हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हे रायपुर रेफर किया गया है। रेलवे क्रासिंग करते हुए ये घटना घटी है। कार में 8 लोग सवार थे। ये घटना बुढगहन रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

सभी मृतक पहंदा रोड बलौदा बाजार और बलोदी के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के इंजन टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन कार को लगभग 300 मीटर दूर घसीटते हुए ले गई। कार में सवार 8 लोगों में से तीन की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में 2 बच्चों सहित 4 को रायपुर रेफर किया गया है जिसमें से रायपुर मे इलाज के दौरान एक की मौत होने की खबर आ रही है।

मुंबई हावड़ा मार्ग पर भाटापारा और तिल्दा के बीच स्थित हथबंध रेलवे स्टेशन से हिरमी अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के लिए रेल लाइन लगी हुई है। बताया जाता है कि शाम को 2 इंजन माल डिब्बों को संयंत्र में छोड़कर रात लगभग 9 बजे हथबंद लौट रही थी, तभी बिना फाटक वाले रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही कार आ रही इंजन से टकरा गई और लगभग 300 मीटर दुर घसीटते ले गयी। ग्रामीणों ने सब्बल से दरवाजा तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...