15 अगस्त का नया रूट चार्ट: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने तैयार किया नया रोड मैप प्लान… सुबह 8 बजे से 11 बजे तक इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध… कही निकलने के पहले जान ले

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के चलते राजधानी पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के चलते सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पुलिस परेड ग्राउंड जाने वाले सभी मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीआईपी आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग के लिये लाल व हरा पास जारी किया गया है। पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे। देखिये राजधानी पुलिस का ट्रैफिक
रोड मैप-

लाल कार पास भारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था:-
जिन वाहन चालकों को लाल कार पास जारी हुए हैं वह अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक होते हुए कुंदन पहले से पुलिस ट्रांजिट मेष होते हुए एम.टी. गेट से प्रवेश कर पुलिस ऑफिसर में स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

हरा कार पास धारी वाहन चालकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग :-
जिन वाहन चालकों को हरा कार पास जारी हुए हैं वे अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक,छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक, कुंदन पैलेस टर्निंग से आर.आई.गेट चौक से सेंटपॉल स्कूल पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

बिना पास धारी वाहनों के लिए मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था:-
जिन वाहन चालकों के पास कोई पास नहीं है वे अपना वाहन परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब के किनारे पार्किंग कर पैदल पुलिस लाईन धमतरी गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...