आजादी के 75 वर्ष होने पर शहीदाें की याद में हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कर रही आजादी की गौरव यात्रा: भारत माता की प्रतिमा के साथ विधायक देवेंद्र ने निकाली गौरव यात्रा

भिलाई। देश की आजादी के 75 साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा कर रही है। सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के नेतृत्व में सेक्टर 5 में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत सेक्टर 5 से की गई। इसके बाद यात्रा करते हुए भारत माता के जय जयकार के साथ ही वीर शहीदों को याद करते हुए यात्रा सेक्टर 5 के हर गली मोहल्ले से होते हुए सेक्टर 6 पहुंची। सेक्टर 6 के सभी गलियों को यात्रा करते हुए हुडको पहुंचे। जहां यात्रा का समापन किया गया।

भारत माता की प्रतिमा के साथ डीजे की धुन में देश भक्त गीत गातों के साथ कांग्रेसियों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। इसमें मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र यादव,महापौर नीरज पाल, सभापति बंटी गिरवर साहू,आशीष शुल्क महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, लोकनिर्माण विभाग प्रभारी एकांश बंछोर, सुमित पवार, राजेश चौधरी, सुरेश वर्मा, पार्षद नोमिन साहू, संगीता सिंग सहित हजारों कांग्रेसी शामिल रहे।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में भिलाईनगर विधानसभा में निकाली गई आजादी की यात्रा में हजारों कांग्रेसी शामिल हुए। यात्रा की हर वार्ड में चौक-चौराहों में भव्य स्वागत किया गया। लोगों पूजा की थाली सजा कर आए और वीर शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। पुष्पा वर्षा करके जगह-जगह स्वागत करने के साथ ही लोगों का काफिला जृूड़ता गया। सेक्टर 5 की महिलाओं ने धान से तिरंगा बनाकर महापौर और विधायक की सौपा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...