शहादत का सम्मान, देश भक्ति के रंग में रंगे जवान: शहीद के परिवारों को गृह मंत्री साहू ने किया सम्मान, विधायक वोरा बोले – शहीदों ने अपने खून से इस देश को सींचा है

दुर्ग। आज कला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया। शहादत के सम्मान के इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि देश भक्ति का जज्बा सबसे बड़ा जज्बा है। जो जवान अपने प्राणों को देश पर न्योछावर कर देते हैं। वे हमारे लिए पूजनीय हैं। अपने साहस और शौर्य से वे मातृभूमि को सुरक्षित रखते हैं। उनके प्रति हम सब कृतज्ञ हैं।

इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहीदों ने अपने खून से इस देश को सींचा है। आज हमारा देश जितना मजबूत है उसके पीछे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद जवानों का बड़ा योगदान है।

दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी शहादत का सम्मान करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शहीद परिवारों का संबल बढ़ता है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि हम शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने अपने साहस से हमारे देश की सुरक्षा की। आपकी देशभक्ति के जज्बे की वजह से देश सुरक्षित है। अपने संबोधन में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि हम सभी शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं। आज स्वाधीनता दिवस के पूर्व हम सभी शहीद परिवारों के परिजनों के साथ हैं। यह हमारा सौभाग्य है। देश सेवा कर तथा लोगों की मदद कर हम शहीद जवानों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकते हैं। इस मौके पर सभी जवानों के हाथों में तिरंगा झंडा था। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जवानों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नगमे गाये और पूरा माहौल देश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...