सिविक सेंटर में कार में तोड़फोड़: CCTV में कैद हुआ बदमाश…रात को कांच तोड़कर अंदर गया और ड्राइविंग सीट में बैठकर सिगरेट पीकर भाग गया

भिलाई। शहर के अलग-अलग जगहों से ये खबरें आती कि बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ की है। कांच तोड़ दिए गए हैं। काफी नुकसान पहुंचाकर बदमाश भाग जाते हैं। ऐसा ही कुछ वारदात न्यू सिविक सेंटर में भी हुआ है। जहां बदमाश कार को नुकसान पहुंचाया है।

  • न्यू सिविक सेंटर में शॉप नंबर-167, आशीष अग्रवाल की तीन कार आई-20, स्विफ्ट और इको खड़ी थी।
  • तीनों कार में से आई-20 की कांच तोड़ दिए हैं।
  • जबकि, स्विफ्ट का हैंडल तोड़ दिए हैं।
  • आई-20 की कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किए और वहां से दस्तावेजों को तहस-नहस करते हुए सब सामान को फेंक दिया।
  • बदमाश, यही नहीं रूका।
  • वह कार में बैठे-बैठे ही सिगरेट पी ली।
  • जिसके ऐश सीट पर देखे जा सकते हैं।
  • पीड़ित आशीष अग्रवाल ने बताया कि, इसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाने में दे दी है।
  • सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहा है।
  • इससे पहले भी शहर के कई इलाकों में इस तरह की वारदात हो चुकी है
  • पुलिस का दावा है कि रात में पेट्रोलिंग होती रहती है
  • लेकिन पुलिस के इन दावों की पोल ये बदमाश खोल दे रहे हैं
  • सिविक सेंटर इलाके में देर रात तक दुकानें संचालित होती है
  • जयंती स्टेडियम के पास लोग इकट्‌ठा रहते हैं
  • लड़के-लड़कियों का एक बड़ा समूह वहां पर रहते हैं

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...