आज से सुपेला रेलवे फाटक बंद: अंडरब्रिज बनाने के लिए आनन-फानन में लगा दिया बेरिकेड्स…

भिलाई। सुपेला से आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। सुपेला अंडरब्रिज निर्माण के चलते सुपेला रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है। हालांकि, पहले ट्रैफिक विभाग ने इसकी सूचना दी थी लेकिन देर शाम को ही रेलवे ने यह कह दिया था कि अभी फाटक को बंद नहीं किया जाएगा। बावजूद फाटक को बंद कर दिया गया है। लिखा है कि कार्य प्रगति पर है। तब तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। इसे लेकर सुबह बवाल भी हुआ। ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने कहा कि, रेलवे ने 16 अगस्त से फाटक बंद करने का पहले ही लेटर भेज दिया है। इसका एप्रूवल भी मिल गया है। अंडरब्रिज निर्माण के कारण ही फाटक को बंद कर दिया है।

  • आज सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा सुपेला रेलवे फाटक पर बैरिकेड लगाकर उसे बंद कर दिया गया।
  • मगर फाटक निरंतर खुल रहा और बंद हो रहा है।
  • रेलवे का कहना है की जब तक हमें आदेश नहीं मिल जाता तब तक गेटकीपर अपना काम लगातार करते रहेगा।
  • फाटक को खुलेगा और बंद करेगा।

ऐसा होगा सुपेला का रेलवे अंडरब्रिज

  • वर्तमान में भिलाई में पावर हाउस, मौर्या चंद्रा टाकीज, प्रियदर्शनी परिसर एवं नेहरू नगर क्रासिंग पर अंडर ब्रिज है।
  • सुपेला रेलवे फाटक पर बनने वाला अंडरब्रिज इन चारों से अलग होगा।
  • यह सुपेला की ओर तो सीधा होगा वहीं टाउनशिप की ओर दो हिस्सों में बंट जाएगा।
  • एक तरह से यह अंडरब्रिज वायशेप में होगा।
  • जिसमें से एक रास्ता सेक्टर-1 की ओर और दूसरा रास्ता सेक्टर- 6 गैरेज रोड की ओर निकलेगा।

एक सप्ताह में गुजरते हैं औसतन 12 लाख वाहन

  • रेलवे ने अंडरब्रिज निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करने से पहले हाल ही में एक सप्ताह तक यातायात दबाव को लेकर सर्वे भी कराया।
  • इसमें दोपहिया वाहनों को छोड़ दें तो एक सप्ताह में करीब 12 लाख चार पहिया एवं भारी वाहन इस रेलवे फाटक से गुजरे हैं।
  • एक तरह से वर्तमान में इस रेलवे फाटक पर यातायात का दबाव बेहद ज्यादा रहता है।
  • रेलवे द्वारा वर्तमान में जहां पर रेलवे क्रासिंग है।
  • उसी स्थान पर ही अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
  • इस वजह से क्रासिंग को पूरी तरह बंद कर कर रहे हैं।
  • रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसी स्थान से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही प्रियदर्शनी परिसर स्थित अंडरब्रिज है।
  • इसके अलावा करीब एक किलोमीटर की दूरी पर चंद्रा मौर्या टाकीज अंडरब्रिज स्थित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...