शादी का झांसा देकर 16 साल की छात्रा से विवाहित युवक ने किया दुष्कर्म: प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग को भगा ले गया 3 साल की बच्ची का बाप…फिर बार-बार किया रेप…FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नाबालिग से रेप का मामला प्रकाश में आया है। 11वीं की छात्रा को विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फसांया फिर उसको अपने साथ ले गया और बार-बार छात्रा के साथ रेप के वारदात को अंजाम दिया। परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। पूरा मामला बिलासपुर के सकरी थाना इलाके का है।

लड़की के परिजनों ने बताया की 2 नवंबर की शाम से उनकी लड़की लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।परिजनों ने 3 नवंबर को थाने में FIR दर्ज की थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने लड़की के गुमशुदगी होने की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में जांच भी की जा रही थी।

इस बीच पुलिस को पता चला कि नाबालिग की दोस्ती राहुल तिवारी (23), निवासी ब्राह्मणपारा सकरी से है। जिसके बाद पुलिस ने राहुल को अरेस्ट किया। साथ ही लड़की को उसके पास से रेस्क्यू किया और परिजनों को सकुशल सौंप दिया है। बताया जा रहा है की युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ रायपुर लेकर भी गया था। फिर जब वे दोनों लौटे तब पुलिस ने युवक को सकरी से गिरफ्तार किया है। युवक ने लड़की को घर से दूर कहीं दूसरे स्थान पर रखा था।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही राहुल की दोस्ती 11वीं की छात्रा से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हो गया। इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने लड़की से कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम मेरे साथ चलो। यही बात सुनकर लड़की भी उस युवक के साथ चले गई। लेकिन युवक ने उससे बार-बार दुष्कर्म किया। नाबालिग युवती से युवक ने अपने शादीशुदा होने की बात लड़की से छिपाई थी।

नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल है और वह स्कूल में 11वीं की स्टूडेंट है। आरोपी युवक पहले से विवाहित है और उसकी एक 3 साल की छोटी बच्ची भी है। इसके बाद भी युवक ने लड़की से शादी करने का वादा किया और रपे कर अपने हवस को मिटाया। मगर अब वह सलाखों के पीछे है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से रेप पोस्को एक्ट और अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई की है।