उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे दुर्ग के यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, कई घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के मैक्स वाहन पर काकड़ागाड़ के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं चार यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर शाम गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर काकड़ागाड़ में अचानक पहाड़ी से यात्रियों के मैक्स वाहन पर पत्थर गिर गया, जिसमें चालक समेत छह यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वाहन में सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य पांच यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना में वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह रावत निवासी नाग पनियाला, लंबगांव नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं 24 वर्षीय शैलेश कुमार यादव निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, 24 वर्षीय ओंकार सिंह राजपूत, 19 वर्षीय दीपेश यादव, चित्रांश साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ घायल हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...