एक ठगी ऐसी भी… लड़की बनकर लड़के ने लगाया चूना: प्यार के चक्कर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ करीब डेढ़ करोड़ का फ्रॉड… शादी तक पहुंच गई थी बात; आरोपी अरेस्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर से ठगी का एक अनोखा मामला सामने निकल कर आया है। एक युवक ने लड़की बनकर पहले तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दोस्ती की फिर इमोशनल ड्रामा कर युवक ने लड़की बनकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से एक करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी की है। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक युवती की आवाज निकालकर इंजीनियर को शादी का झांसा दिया और अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर युवक ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, सरकंडा में रहने वाला 40 वर्षीय नितिन जैन (40) पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। नितिन जैन ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले सोशल मीडिया में एक युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। उसने खुद को पुणे में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया थ। दोस्ती के बाद उन्होंने अपने-अपने नंबर शेयर किए थे। SP रजनेश सिंह ने बताया, प्रार्थी के अनुसार, युवती ने पहले उसे प्रेम के झांसे में लिया, फिर इमोशनल ड्रामा करते हुए पारिवारिक परेशानी बताकर कुछ पैसों की जरूरत बताई।

युवती ने नितिन जैन के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। वह मान भी गया। इसके बाद नितिन युवती को धीरे-धीरे लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपये दे दिए। लगातार पैसों की डिमाड बढ़ने के बाद भी जब युवती ने मिलने और शादी की बात से मना किया तो नितिन को संदेह हुआ। इस बार नितिन ने मिलकर पैसे देने की बात कही तो युवती फिर से बहाना बनाने लगी। जब नितिन को ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...