भिलाई के हृदय स्थल सिविक सेंटर में महिला लेक्चरर हुई चेन स्नेचिंग का शिकार: दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम… पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

भिलाई। देश में आचार संहिता लागू है। पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों और वारंटियों की धड़पकड़ की गई है। इसके बावजूद दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। भिलाई के हृदय स्थल कहे जाने वाले सिविक सेंटर में शनिवार को एक महिला सरेआम चैन स्नेचिंग का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार युवक आए और महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। ये मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय विन्वा साहू पति यशवंत साहू ने चेन स्नेचिंग की कंप्लेन दर्ज कराई है। विन्वा ने बताया कि वो रानीतरई पाटन के केरला गांव की निवासी है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतरई मे लेक्चरर के पद पर पदस्त है। शनिवार 20 अप्रैल को वो अपने पति और बच्चों के साथ भिलाई शॉपिंग करने आई थी। वो लोग दुर्ग और भिलाई की अलग-अलग बाजारों से खरीदी कर रहे थे। इसके बाद वें जसवंत टेलर्स में कपड़ा लेने गए। उसके पति बोले की वो बच्चों को नास्ता करवा कर लाते हैं। वो बच्चों को लेकर मोनोमेंट पार्क की ओर चले गये।

विन्वा साहू अकेले बंसल ब्रदर्स शॉप में कपड़े खरीदने के बाद पैदल रास्ते मोनोमेंट पार्क की ओर जा रही थी। तभी रात करीब 8.40 से 8.45 बजे के बीच जैसे ही वो अन्ना घर के सामने पहुंची। शहीद पार्क की ओर से एक मोटर सायकल में सवार दो लोग आए। उन्होंने महिला के पास से बाइक को निकाला। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन को छीना और वो लोग भाग गए। विन्वा के अनुसार उसके चेन और उसमें लगा पेंडेंट सहित करीब ढाई तोले की चेन थी। जिसकी वर्तमान कीमत डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपए बताई जा रही है। महिला के शिकायत के बाद टीआई ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शहर में नाकेबंदी की गई, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला पाया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ें जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...