कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रही दुर्ग की युवती से न्यायधानी में दुष्कर्म: सोशल मीडिया में हुई थी दोस्ती… शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने किया ब्लैकमेल; पुलिस का दावा- और भी कई लड़कियों को आरोपी ने बनाया है शिकार

दुर्ग, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की युवती से न्यायधानी बिलासपुर में रेप हुआ है। कवर्धा के पंडरिया निवासी आरोपी ने पहले फेसबुक में युवती से दोस्ती की और शादी का वादा किया। फिर बिलासपुर में छात्रा से शारीरिक संबंध बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने युवती को बदनाम करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर पैसे भी वसूल लिए। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

रेप का आरोपी रितेश चंद्राकर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी 21 वर्षीय छात्रा बिलासपुर में कोतवाली क्षेत्र में रहकर कॉम्पिटेटिव परीक्षा की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिये उसकी आरोपी युवक रितेश चंद्राकर से पहचान से हुई। उनकी जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। फिर दोस्ती एलव अफेयर में बदल गया। इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया और उससे मिलने बिलासपुर पहुंच गया। तब युवक ने बताया था कि वह रायपुर में एम्स हॉस्पिटल में काम करता है।

इस दरमियान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही जरूरी काम का बहाना बनाकर उससे छह हजार रुपए मांगे। युवती ने उसे पैसे दे दिए। पैसे वसूलने का सिलसिला यही नहीं रुका, युवती ने बताया कि, युवक ने बदनाम करने की धमकी दी और उससे और पैसों की डिमांड करना शुरू कर दिया। बदमानी के डर कर युवती ने उसे किश्तों 93 हजार रुपए दिए। लेकिन, इसके बाद भी वह उससे पैसों की मांग करता रहा। जिससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस में की है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी रितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

DB डिजिटल में प्रकाशित खबर के अनुसार, पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी युवक ने इस तरह से कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। उससे पूछताछ के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकार दूसरी लड़कियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से फंसाता था। प्यार और शादी करने का झांसा देकर बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर पीड़ित युवतियों की जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...