जामुल में होगा विशाल हिंदू राष्ट्र धर्मसभा का आयोजन: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज का हो रहा है दुर्ग आगमन… भक्तिमय हुआ जामुल, आसपास गांव-गांव तक भी जबरदस्त उत्साह

दुर्ग। स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 1 मार्च को तीन दिवसीय प्रवास पर जामुल, ज़िला- दुर्ग आगमन हो रहा है। जहां 02 मार्च को शाम 4:00 बजे से शिवपुरी, जामुल में शंकराचार्य जी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा के माध्यम से सभी सनातनीयों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। शंकराचार्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर समुचे भारत का भ्रमण कर रहे हैं, शंकराचार्य जी पहले ही कह चुके हैं कि साढ़े तीन वर्षों में भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना है। संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि शंकराचार्य जी का यह पहली बार जामुल आगमन है और वो भी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में जहां काफ़ी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमीयों का आगमन सभी क्षेत्रों से शंकराचार्य जी का दर्शन व उनके वाणी को श्रवण करने के लिए होगा, आयोजन के स्तर को ध्यान में रखते हुए बहुत ही बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है, 50,000 पचास हज़ार आमंत्रण पत्र तैयार किए गए हैं जिसे घर घर पहुँचने का कार्य 15 फ़रवरी से आरंभ होगा। शोभायात्रा,कलश यात्रा कि भी तैयारी की जा रही है, 108 फिट का भव्य मंच तैयार किया जा रहा है, गाँव गाँव में भी आयोजन को लेकर बैठकों का दौर जारी है, प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के सदस्य व पदाधिकारी सभी अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफलता पुर्वक सम्पन्न करवाने ने की तैयारी में जुट गए हैं।

शंकराचार्य का मिनट टू मिनट प्रोग्राम :-

1 मार्च 2024
शाम 04:00 बजे पावर हाउस रेलवे स्टेशन आगमन।
भव्य स्वागत
शोभायात्रा के रूप में जामुल आगमन पश्चात् दर्शन
विश्राम -उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल

2 मार्च 2024
सुबह 11:30 बजे दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा,धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण
स्थान-उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल
शाम 4:00 बजे
विशाल हिंदू राष्ट्र सभा
स्थान – शिवपुरी जामुल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

3 मार्च 2024
सुबह 11:30 बजे
दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा, धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण
स्थान- उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल
जामुल से दुर्ग के लिए प्रस्थान

उक्त कार्यक्रम पीठ परिषद,आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी के मार्गदर्शन में प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के तत्वावधान में संपन्न होगा, उक्ताशय की जानकारी ईश्वर उपाध्याय ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली...

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से...

ट्रेंडिंग