सरकारी रेस्ट हाउस में चल रही थी अफसरों की शराब पार्टी, अचानक पहुंच गए मंत्री, कार्रवाई के दिए निर्देश

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा में स्थित VIP रेस्ट हाउस में बिजली कंपनी के अधिकारियों की शराबखोरी का मामला सामने आया है. यहां ठहरे विधायक धर्मलाल कौशिक से मिलने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे. उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ता कमरा नंबर एक में घुस गए, जहां अधिकारी जाम छलका रहे थे.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए. इस दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. वहीं कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिया है.

मंत्री की मौजूदगी में उड़ी नियमों की धज्जियां
दरअसल शनिवार को अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की संगोष्ठी का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होने बिल्हा के विधायक धर्मलाल कौशिक पहुंचे थे. विश्राम के लिए वीआइपी गेस्ट हाउस में रुके थे. यहां उनसे मुलाकात करने शाम को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी पहुंचे थे. इस दौरान अफसर रेस्ट हाउस में शराब पीते पकड़े गए।

Exit mobile version